रति पांडे को आया बुलावा, जल्द शुरू होगी सीरियल देवी आदि पराशक्ति की शूटिंग – Devi aadi parashakti shoot begins actress rati pandey to return to mumbai from patna tmove

जबसे अनलॉक 1 की घोषणा हुई है सभी लोग काम शुरू करने के लिए तैयार है. टीवी सीरियल्स के प्रोड्यूसर्स भी अपने शोज की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में लगे हुए हैं और ऐसे में एक्टर्स को भी मुंबई बुला लिया गया है. अब फैन्स के लिए एक गुड न्यूज है. जल्द ही शुरू होने जा रही हैं दंगल TV के सीरियल देवी आदि पराशक्ति की शूटिंग.

सूत्रों की माने तो इस महीने के अंत तक सीरियल देवी आदि पराशक्ति शूटिंग शुरू हो सकती है. इसमें अच्छी बात ये है कि ये शो के शूट की जगह ग्रीन जोन में हैं. उसी को नजर में रखते हुए प्रोडक्शन हाउस ने प्लान किया है कि वो अपने इस शो का शूट शुरू करेंगे.

रति पांडे की मुंबई वापसी

इसीलिए अब सीरियल देवी आदि पराशक्ति की में मां आदि शक्ति का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रति पांडे को वापस मुंबई बुला लिया गया है. रति अब वापस मुंबई लौटने की तैयारी कर रहीं हैं. वे लॉक डाउन से पहले ही अपने होम टाउन पटना चली गई थीं.

कुमकुम भाग्य में अभि-प्रज्ञा की बेटी का रोल निभा रही एक्ट्रेस ने छोड़ा शो, जानें वजह

करीना-तैमूर संग सैर पर निकले सैफ पर उठे सवाल, मास्क ना पहनने पर हुए ट्रोल

आजतक से बातचीत करते हुए रति पांडे ने बताया, ‘जल्द ही शूटिंग शुरू होने वाली हैं और अब मुझे मुंबई वापसी का कॉल आ गया हैं.’ रति अब मुम्बई वापसी के लिए तैयारी कर रहीं है क्योंकि वो फिलहाल अपने होम टाउन पटना में हैं. लॉकडाउन शुरू होते ही रति अपने घर पटना चली गई थीं और पूरा समय अपनी फैमिली के साथ बीता रही थी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here