रविन्द्र भवन में शिल्प प्रदर्शनी


रविन्द्र भवन में शिल्प प्रदर्शनी


 


भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 14, 2020, 20:06 IST

शिल्पकार रोबिन डेविड के शिल्पों की प्रदर्शनी रविन्द्र भवन में लगाई गई है। यह प्रदर्शनी आगामी 20 फरवरी तक दोपहर 2 से रात 8 बजे तक देखी जा सकती है। प्रदर्शनी में शनिवार 15 फरवरी को शाम 6:30 बजे कला संवाद के अन्तर्गत रोबिन डेविड की कला पर बातचीत का कार्यक्रम होगा।

जनजातीय संग्रहालय में गोंड चित्र प्रदर्शनी

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, श्यामला हिल्स में गोंड चित्रकार श्रीमती छोटी तेकाम के बनाए पारंपरिक चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। गोंड कला वर्ष के अन्तर्गत गोंड समुदाय के प्रतिभावान चित्रकारों को जनजातीय संग्रहालय की लिखन्दरा दीर्घा में स्थान दिया गया है। प्रदर्शनी प्रतिदिन देखी जा सकती है।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here