अलीराजपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा
अलीराजपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अलीराजपुर में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आपकी जिंदगी में जितनी कठिनाई होगी, मैं सब दूर करूंगा। एक बात और सुनो हर परिवार में एक रोजगार एक व्यक्ति को दूंगा। ताकि पलायन न करना पड़े। रोजगार चाहे सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से, चाहे वह हमारे उधम क्रांति योजना के माध्यम से, चाहे सरकारी नौकरी के माध्यम से, स्वरोजगार के माध्यम से हो। मेरे भाइयों और बहनों मध्य प्रदेश की माटी की पूजा और तुम्हारी सेवा के लिए मुख्यमंत्री बना हूं। दिन और रात काम करता हूं तुम्हारी जिंदगी बदलने के लिए और तुम्हारी जिंदगी में अगर बेहतरी आ गई तो मेरी जिंदगी सफल हो गई, मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया कि मैं अपनी बहनों के लिए कुछ कर पाया, अपने भाइयों के लिए कुछ कर पाया, अपने बेटा बेटियों के लिए कुछ कर पाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को 450 का सिलेंडर मिलेगा। रसोई गैस की राशि हितग्राहियों के खातों में सीएम डालेंगे। एक अक्टूबर को जंबूरी मैदान में आयोजन होगा। रसोई गैस की राशि का हितग्राहियों के बैंक खाते में डालेंगे। महिला स्व.सहायता समूहों को देंगे। 1400 स्कूटी के लिए हितग्राहियों के खातों में राशि डालेंगे।


