रांची: सीआरपीएफ और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले – Corona virus covid 19 hindpiri violence crpf police ranchi jharkhand

  • स्थानीय लोगों ने मचाया हंगामा
  • पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. इस बीच झारखंड के रांची में स्थानीय लोगों और सीआरपीएफ के बीच झड़प का मामला सामने आया है. दरअसल, सीआरपीएफ के जरिए एक पूर्व पार्षद की पिटाई के बाद हंगामा मच गया. जिसके बाद पुलिस के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए.

घटना रांची के रेड जोन हिंदपीढ़ी माली टोला से सामने आई है. जहां सीआरपीएफ के जवानों के जरिए पूर्व पार्षद मो. असलम की पिटाई के बाद हंगामा मच गया. मामले के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के जवान ने लाठीचार्ज की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. मामला बढ़ने के बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले छोड़े गए. इसके साथ ही घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंची.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

वहीं घटना के बाद डीसी रांची का कहना है कि हिंदपीढ़ी को लेकर किसी भी फर्जी खबर या अफवाह को दरकिनार करें. स्थिति कंट्रोल में है. एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैंने हिंदपीढ़ी का दौरा किया. जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

क्या है मामला?

रांची के जिला जनसम्पर्क कार्यालय की ओर से बताया गया कि शनिवार शाम हिंदपीढ़ी क्षेत्र में उपद्रवियों के जरिए अशांति पैदा करने की कोशिश करने की खबरें सामने आई. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उपायुक्त रांची राय महिमापत रे और वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया.

उपायुक्त के निदेशानुसार पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. हिंदपीढ़ी में पूरी स्थिति सामान्य बनी हुई है. उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर कमान संभाले हुए हैं. पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. सभी को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी गई है. साथ ही किसी भी व्यक्ति के घर से बाहर निकलने पर सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

जल्द होगी दोषियों की शिनाख्त

जनसम्पर्क कार्यालय के मुताबिक जल्द ही दोषियों की शिनाख्त कर ली जाएगी. बैठक के दौरान क्षेत्र के सम्मानित प्रतिनिधिगण ने कहा कि हम किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों का बचाव नहीं करते हैं और प्रशासन की हर संभव मदद की जाएगी.

उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले सावधान रहें. अवमानना करने वालों को जेल होगी. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. इस दौरान जिला प्रशासन की टीम के जरिए सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार के अफवाह को फैलने से रोका जा सके.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here