राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि


राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि


 


भोपाल : रविवार, नवम्बर 15, 2020, 17:54 IST

वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद स्व. कैलाश सारंग का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ भोपाल के सुभाषनगर विश्राम घाट पर किया गया। स्वर्गीय श्री कैलाश सारंग के सुपुत्र श्री विवेक और श्री विश्वास सारंग के अलावा अन्य परिजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व. सारंग की सामाजिक क्षेत्र में दी गई सेवाओं को स्मरणीय बताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा ने भी स्व. कैलाश सारंग को श्रद्धांजलि दी। श्री रामेश्वर शर्मा प्रोटेम स्पीकर एवं अनेक जनप्रतिनिधि और भोपाल के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here