राजगढ़ जिले के करनवास में थाने के बिल को पुलिस और MPEB कर्मचारियों में विवाद

राजगढ़ जिले के करनवास में मंगलवार को थाने का बिल ज्यादा आने पर थाना प्रभारी और बिजली कर्मचारियों के बीच भी विवाद हो गया। बता दें कि करनवास थाना प्रभारी पर बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री गिरिराज पाटीदार के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने एसडीओपी कार्यालय में मंगलवार देर शाम काफी देर तक थाना प्रभारी पर कारवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री गिरिराज पाटीदार ने बताया करनवास थाने का बिजली का चार माह का बिल दो लाख रु बकाया था जिसे लेकर थाना प्रभारी ने पहले मीटर रीडिंग करने वाले ललित पंवार को थाने में बैठाया व उनसे अपने अधिकारी को थाने में बुलवाने कहा जब बिजली विभाग के अधिकारी थाने पहुंचे तो उनके साथ थाना प्रभारी द्वारा झूमा झटकी व मारपीट की गई।

फिलहाल इस मामले में बिजली विभाग के कर्मचारी लामबंद होकर थाना प्रभारी पर कारवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here