Tuesday, April 23, 2024
HomestatesChhattisgarhराजधानी में डबल मर्डर : नर्सिंग की स्टूडेंट और उसकी बहन का...

राजधानी में डबल मर्डर : नर्सिंग की स्टूडेंट और उसकी बहन का दिनदहाड़े कत्ल…..कल ही बड़ी बहन से मिलने आयी थी युवती….मौके पर दो युवकों की मौजूदगी की भी मिली जानकारी..

रायपुर 10 दिसंबर 2019। दो लड़कियों की दिनदहाड़े हुई हत्या से राजधानी में हड़कंप मचा है। लंबे समय बाद इस तरह दिन दहाड़े वारदात हुई है, लिहाजा पुलिस अफसरों की बड़ी टीम मौके पर पहुंची हुई है। एडिश्नल एसपी सहित तमाम आला अफसर मौके पर हैं। घटना टिकरापारा के गोदवारी नगर का इलाका है। दोनो युवतियां आपस में सहेली बतायी जा रही है, हालांकि  कहा ये भी जा रहा है कि दोनों आपस में बहन भी है, हालांकि इस मामले में अभी पुष्टि नहीं हो पायी है। इनमें से एक का नाम मनीषा साहू है, जो गोदावरी नगर में एक किराये के मकान में रहती थी।  मनीषा रावतपुरा  नर्सिंग कालेज में पैरामेडिकल की पढाई कर रही थी, जबकि दूसरी युवती  कल ही उससे मिलने किराये वाले मकान में पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक घर पर दो युवक भी आया था, लेकिन उन युवकों के साथ युवतियों का क्या रिश्ता था, अभी तक उसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।

दोनों युवकों के साथ दोनों बहनों का जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना गहरा था कि लोगों ने उनका विवाद खुद नजरो से देखा। खुद अगल-बगल के लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि दो युवक मकान में आये थे, जिससे विवाद हो रहा था, हालांकि उसके बाद ज्यादा लोगों ने ध्यान नहीं दिया। पुलिस को जांच में रोटी बनाने वाला तावा भी मिला है, जिससे मारने की पुष्टि हुई है। तावे में खून लगा हुआ मिला है, जिसकी जांच FSL की टीम कर रही है।

दोनों युवतियां अपने घर पर थी उसी दौरान अज्ञात आरोपी ने घर में घूसकर दोनों लड़कियों को धारदार हथियार से मार डाला। दिन दहाड़े हुए इस हमले के बाद इलाके में चीख पुकार मच गयी। खुद मकान मालिक मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी हमला कर मौके से फरार हो गया।

मकान मालिक ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तुरंत मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों युवतियों की मौत हो गयी। मनीषा के बारे में मालूम चला है कि वो रायगढ़ की रहने वाली थी, और तीन-चार साल से रायपुर में ही रह रही थी। वो नर्सिंग का कोर्स कर रही थी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS