राजस्थान: कोरोना रिकवरी रेट 75 फीसदी से ज्यादा, 15 दिनों से एक्टिव केस तीन हजार से कम – Corona virus covid 19 recovery rate 75 percent rajasthan jaipur

  • देश में कोरोना मरीजों में इजाफा
  • राजस्थान में रिकवरी रेट बढ़ी

देश में एक तरफ जहां कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं तो वहीं राजस्थान से राहत भरी खबर सामने आई है. राजस्थान में कोरोना से ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है. राजस्थान में अब कोरोना वायरस से ठीक हुए लोगों की रिकवरी रेट 75 फीसदी से ज्यादा हो चुकी है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

राजस्थान में लगातार कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है. इसके साथ ही अब राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट 75 फीसदी के पार हो चुकी है. अब राजस्थान में चार में से तीन कोरोना मरीजों का इलाज किया जा चुका है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

वहीं राजस्थान में लगातार एक्टिव कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पर लगाम लगाई जा रही है. राजस्थान में पिछले 15 दिनों से कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या तीन हजार से कम है. राजस्थान में अब 2782 कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज हैं.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

राजस्थान में पिछले 24 घंटें में कोरोना वायरस के 333 नए मरीज सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक 12401 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. राज्य में 10 और लोगों की मौत के साथ ही राजस्थान में कोरोना वायरस के कारण अब तक 282 लोगों की जान जा चुकी है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here