राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने किया विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास


राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने किया विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास


 


भोपाल : गुरूवार, अगस्त 20, 2020, 20:53 IST

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने चंद्रापुर में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए कहा कि पिछली सरकार के समय क्षेत्र के विकास में हमेशा बाधाएँ खड़ी की जाती रहीं, जिससे अनेक कार्य पूर्ण नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार में शिलान्यास भी होंगे और विकास कार्य भी पूरे किये जायेंगे। श्री राजपूत सागर के चंद्रापुर एवं झिल्ला सेक्टर में आमजन को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार कहने वाली नहीं करने वाली सरकार है। श्री राम मंदिर निर्माण इसका एक छोटा सा उदाहरण है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार किसानों, नौजवानों एवं गरीबों की चिंता करने वाली सरकार है। प्रदेश के युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार मिले इसके लिये उन्होंने औद्योगिक निवेशकों को प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिये आमंत्रित किया। उद्योग लगेंगे रोजगार बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने शासकीय सेवा में प्रदेश के युवाओं को नौकरी देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी क्षेत्र वासियों से उनके पारिवारिक संबंध हैं। श्री राजपूत ने ग्राम मूजना भानगढ़ में 6 लाख रूपये की लागत से निर्मित भवन का लोकार्णण किया। इसके साथ ग्राम चंद्रापुर में सीसी रोड़ का निर्माण एवं प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण कुसुमारिया थे। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ जन एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।


मुकेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here