राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत छिंदवाड़ा में करेंगे ध्वजारोहण


राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत छिंदवाड़ा में करेंगे ध्वजारोहण


राजस्व एवं परिवहन मंत्री छिंदवाड़ा एवं दिल्ली प्रवास पर
 


भोपाल : सोमवार, जनवरी 25, 2021, 14:08 IST

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत गणतंत्र दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा में ध्वजारोहण करेंगे। श्री राजपूत आज सोमवार को सागर से छिंदवाड़ा के लिए दोपहर में रवाना होंगे एवं शाम को छिंदवाड़ा पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

गणतंत्र दिवस पर श्री राजपूत प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाउस में कार्यकताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मंत्री श्री राजपूत शाम को 5.30 बजे छिंदवाड़ा से नागपुर पहुँचेंगे। नागपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर रात्रि 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बुधवार 27 जनवरी को दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के उपरान्त रात्रि 9.00 बजे भोपाल लौटेंगे।


मुकेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here