राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने स्व. संतोष चंदेल को दी श्रद्धांजलि
भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 30, 2021, 16:52 IST

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने एस.डी.एम श्री संतोष सिंह चंदेल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री राजपूत ने कहा की स्व. चंदेल की आत्मा को ईश्वर शांति एवं उनके परिजनों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शाक्ति एवं संबल प्रदान करें।
उल्लेखनिय है स्व. श्री चंदेल एस.डी.एम के रूप में छतरपुर में पदस्थ थे। कोरोना संक्रमण हो जाने के कारण उन्हें विगत दिनों हैदराबाद में एयरलिफ्ट किया गया था। जहाँ उन्होंने गुरूवार को अंतिम सांस ली।
मुकेश दुबे
Source link

