कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर निशाना साधा. राजीव गांधी फाउंडेशन के वीडियो को लेकर दिग्विजय सिंह ने सोमवार सुबह कहा कि क्या ट्विटर भारत में किसी शक्तिशाली शख्स के इशारों पर काम कर रहा है? इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कानूनी विकल्प तलाशने की धमकी भी दी.
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘क्या ट्विटर भारत में किसी शक्तिशाली शख्स के निर्देशों पर काम कर रहा है? राजीव गांधी फाउंडेशन का एक हानिरहित सूचनात्मक वीडियो ट्विटर पर क्यों स्वीकार नहीं किया जा रहा है? ट्विटर से मुझे इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण चाहिए. क्या वे जवाब देंगे? चलो देखते हैं. अन्यथा मुझे कानूनी विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं.’