राज्यपाल श्रीमती पटेल कर्मचारी आवासों का करेंगी लोकार्पण


राज्यपाल श्रीमती पटेल कर्मचारी आवासों का करेंगी लोकार्पण


 


भोपाल : रविवार, अगस्त 9, 2020, 17:34 IST

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल सोमवार 10 अगस्त को प्रातः 11:30 बजे भोपाल आएंगी। वे शाम 5 बजे राजभवन में नवनिर्मित 40 कर्मचारी आवासों का लोकार्पण करेंगी।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती पटेल ने ही 16 जून 2018 को 13 करोड़ 21 लाख रुपए से अधिक लागत की 84 आवास निर्माण परियोजना का राजभवन में भूमि-पूजन किया था। परियोजना के प्रथम चरण में चालीस आई टाइप आवास का निर्माण पूरा हो गया है। प्रत्येक आवास में एक हॉल, किचन, स्टोर, लैट-बाथ और वॉश एरिया है। परियोजना में पार्क, पार्किंग और बाल उद्यान की व्यवस्था भी की गई है।


अजय वर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here