राज्यमंत्री श्री धाकड़ ने दी होली की शुभकामनाएँ
भोपाल : रविवार, मार्च 28, 2021, 20:11 IST

लोक निर्माण राज्यमंत्री श्री सुरेश धाकड़ ने भारतीय संस्कृति के प्रतीक पर्व होली के त्यौहार पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। लोक निर्माण राज्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि होली त्यौहार ऐसे कालखंड में पड़ रहा है, जब पूरा विश्व और प्रदेश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। उन्होंने आग्रह किया है कि होली पर्व को सादगी पूर्वक ‘मेरी होली मेरा घर’ की तर्ज पर मना कर आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करें।
अनिल वशिष्ठ
Source link

