राज्य मंत्री श्री कावरे के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही


राज्य मंत्री श्री कावरे के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही


संविदा आयुष चिकित्सक होशंगाबाद से खण्डवा स्थानांतरित
 


भोपाल : शनिवार, जुलाई 25, 2020, 17:08 IST

डॉ. गजाला रिजवी संविदा आयुष चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बाबई, होशंगाबाद का स्थानांतरण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पुनासा जिला खण्डवा किया गया है। 

ज्ञात हो कि आयुष (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री राम किशोर कावरे ने शुक्रवार को बाबई जिला होशंगाबाद में औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने चिकित्सालय की अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही त्रिकटु चूर्ण वितरण-संधारण न करने के कारण संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के  निर्देश दिये थे। इसके अनुपालन में संचालनालय आयुष द्वारा डॉ. गजाला रिजवी का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here