राज्य शासन द्वारा 22 नगर परिषदों का गठन


राज्य शासन द्वारा 22 नगर परिषदों का गठन


 


भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 3, 2020, 21:25 IST

राज्य शासन द्वारा 22 नगर परिषदों  का गठन किया गया है। गठित की गयीं इन नगर परिषदों में  जिला हरदा में नगर परिषद सिराली, बैतूल में घोड़ाडोंगरी, शाहपुर, मंदसौर में भैंसोदा मण्डी भैंसोदा, शिवपुरी में रन्नौद, भिंड में रौन, मालनपुर, रीवा में डभौरा, शहडोल में बकहो के नाम शामिल हैं।

इसी तरह जिला अनूपपुर में डोला, डूमर कछार, उमरिया में मानपुर, सागर में बिलहरा, सुर्खी, मालथौन, बांदरी, सिवनी में केवलारी, छपारा, खरगोन में बिस्टान, बड़वानी में ठीकरी और जिला धार में बाग एवं गंधवानी नगर परिषद का भी गठन किया गया है। राज्य शासन द्वारा 7 मार्च, 2020 को उक्त नगर परिषदों के गठन की अधिसूचना को रद्द किया गया था। 2 जुलाई की अधिसूचना के अनुसार इन 22 नगर परिषदों का गठन यथावत् रहेगा।


समरजीत चौहान

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here