छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड. (फाइल फोटो)
Raipur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में फरवरी के शुरुआती सप्ताह में ठंड (Cold) ज्यादा है. रात का पारा गिरने लगा है और दिन में भी ठंडी हवाएं चलने लगी हैं.
बता दें कि छत्तीसगढ़ के ज्यादातर शहरों में अब अब मौसम साफ हो गया है और उत्तर भारत से ठंडी हवा आने लगी है. बीते रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में रात का तापमान सामान्य के बराबर रहा तो कुछ हिस्सों में सामान्य से थोड़ा कम था. आगामी कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. ठंड से एतिहात बरतने के लिए लोगों को सतर्क किया गया है.
जगदलपुर में तापमान कम
राजधानी रायपुर के लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार बीते रविवार को जगदलपुर में रात का तापमान 9.6 डिग्री रहा. उत्तरी छत्तीसगढ़ में बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर में पारा 12 से 13 डिग्री के बीच रहा. रायपुर में 16 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान सभी जगह 28 से 30 डिग्री के बीच रहा. हालांकि आने वाले एक दो दिन में तापमान और गिरने की संभावना जताई जा रही है.

