रामचरित मानस का पाठ करते हुए निकले सुग्रीव के प्राण, लॉकडाउन में फंसी अस्थियां – Ramanand sagar ramayan sugriv shyam sundar died ashes lockdown tmov

भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे मशहूर और कामयाब शोज में से एक रामायण के दूरदर्शन पर पुनः प्रसारण के बीच एक दुखद खबर ने लोगों को भावुक कर दिया. शो में सुग्रीव और बाली की भूमिका निभाने वाले श्याम सुंदर का निधन हो गया. श्याम सुंदर पिछले काफी वक्त से कैंसर से लड़ रहे थे. अब समस्या ये बनी हुई है कि लॉकडाउन के चलते श्याम सुंदर की अस्थियां गंगा में प्रवाहित नहीं हो पा रही हैं.

लॉकडाउन के दौरान दुनिया को अलविदा कह चुके श्याम सुंदर के परिवार के लोग अब लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया जा सके. वह पिछले 20 वर्ष से कालका की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहे थे. श्याम सुंदर के निधन पर रामायण की लीड स्टार कास्ट और उनके फैन्स ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है.

अरुण गोविल ने श्याम सुंदर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “श्याम सुंदर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी. एक कमाल के इंसान और सज्जन व्यक्ति. उनकी आत्मा को ईश्वर शांति दे.” वहीं सुनील लहरी ने लिखा, “हमारे सहकलाकार जिन्होंने रामायण में बाली और सुग्रीव की भूमिका निभाई थी, उनके अचानक हुए निधन की खबर सुनकर दुख हुआ.”

आज भी नहीं पता लोगों को मोगली का सही नाम, जानिए जंगल बुक के किस्से

अगर नहीं बनता टीवी शो विक्रम बेताल, तो रामायण नहीं देख पाते आप!

सुनील का ट्वीट

उन्होंने लिखा, “ईश्वर उनके परिवार को दुख के समय में संभलने की शक्ति दे और उनकी आत्मा को शांति दे. सुनील के फैन्स ने भी श्याम की आत्मा की शांति की कामना की है.” गौरतलब है कि रामायण को एक बार फिर से दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट किया जा रहा है और इस शो ने एक बार फिर से टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here