रायपुर एयरपोर्ट से अब इन 4 बड़े शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, यहां देखें पूरा शेड्यूल, Now direct flight from Raipur Airport to Delhi Bangalore Hyderabad Kolkata see complete schedule | raipur – News in Hindi

यात्रियों को नियमों का पालन करने की नसीहत दी गई है.

25 मई से दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू हो गई थी. इसी दिन पहली फ्लाइट कोलकाता के लिए भी उड़ान भरने वाली थी लेकिन वेस्ट बंगाल से फ्लाइट शुरू नहीं होने की वजह से फ्लाइट स्थगित कर दी गई थी.

रायपुर. कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown 5.0) किया गया. इसके बाद फ्लाइट्स पर भी पूरे तरीके से ब्रेक लगा दी गई. फिर करीब 60 दिनों बार विमान रनवे पर दौड़ने के लिए तैयार हुई.  25 मई से देशभर में घरेलू उड़ान (Domestic Flights) सेवा शुरू कर दी गई. इसी कड़ी में रायपुर से कोलकाता (Kolkata) के लिए भी फ्लाइट शुरू हो गई है. निजी विमान कंपनी इंडिगो ने कोलकाता-रायपुर और रायपुर-कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की है.

मालूम हो कि रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से 25 मई से दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू हो गई थी. इसी दिन पहली फ्लाइट कोलकाता के लिए भी उड़ान भरने वाली थी लेकिन वेस्ट बंगाल से फ्लाइट शुरू नहीं होने की वजह से फ्लाइट स्थगित कर दी गई थी. बताया जा रहा है कि अम्फान तूफान की वजह से कोलकाता से विमान सेवा का संचालन नहीं हो पा रहा था, लेकिन सोमवार से  कोलकाता के लिए भी फ्लाइट शुरू कर दी गई है. लॉकडाउन में बंद की गई विमान सेवा में घरेलू उड़ानों को अनुमति मिलने के बाद कोलकाता को मिलाकर रायपुर से 4 शहरों को जोड़ने वाली 7 सीधी उड़ान अब उपलब्ध होगी.

ये है फ्लाइट का पूरा शेड्यूल

विमान कंपनियों द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक इंडिगो की कोलकाता से आने वाली फ्लाइट 6E245 सुबह 7:55 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी और कोलकाता के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E 811 फ्लाइट सुबह 8:30 बजे रवाना होगी. इसी तरह दिल्ली हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए भी उड़ाने हैं. विमान कंपनियों द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक 30 जून तक अपने तय समय पर फ्लाइट चलेंगी. हांलाकि आने वाले समय में कुछ और शहरों से भी फ्लाइट शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन

रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश सहायक ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा सारी तैयारियां कर ली गई है. नई गाइडलाइन का पालन करने के लिए यात्रियों को 2 घंटे पहले एयरपोर्ट आना होगा ताकि सभी आवश्यक दिशा निर्देशों को पूरा किया जा सके. वहीं जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों को लेकर निगम के अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि एयरपोर्ट से जाने पर आने वाले सभी यात्रियों से एक फॉर्म भराया जाएगा और जानकारी ली जाएगी. साथ ही दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटाइन सेंटर में रहना होगा. इसके लिए 18 होटल तय किए गए हैं जहां पेड क्वारंटाइन पर यात्री रह सकते हैं जिसका खर्च खुद यात्री को ही वहन करना होगा.

ये भी पढ़ें: 

बघेल सरकार का बड़ा फैसला, यूनिवर्सिटी के फाइनल ईयर स्टूडेंट ही देंगे एग्जाम, ऐसे मिलेगा नंबर 

Unlock 1.0: रायपुर की सड़कों पर फिर दौड़ेगी 378 सिटी बस, सरकार ने तय किए सख्त नियम 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: June 2, 2020, 2:08 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here