रायपुर: ऐतिहासिक विवेकानंद सरोवर के सफाई अभियान में मंत्री शिव डहरिया ने किया श्रमदान|cleanliness drive of Vivekananda Sarovar heritage of Raipur chhattisgarh nodtg | raipur – News in Hindi

रायपुर के ऐतिहासिक ‘विवेकानंद सरोवर’ के सफाई अभियान में मंत्री शिव डहरिया ने किया श्रमदान (फाइल फोटो)

रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने बूढ़ा तालाब (Budha talab) से सम्पूर्ण जलकुंभी व गाद निकालने और सफाई के लिए 25 मई 2020 की समय सीमा निर्धारित की है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) के ‘विवेकानंद सरोवर’ यानि बूढ़ा तालाब को फिर एक बार पूरी तरह से साफ करने की कोशिश की जा रही है, जिसका असर भी दिखाई देने लगा है. इस ऐतिहासिक तालाब के सफाई अभियान में हर कोई श्रमदान के लिए पहुंच रहा है. बुधवार को प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया यहां श्रमदान के लिए पहुंचे. डहरिया ने ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब (विवेकानंद सरोवर) को धरोहर के रूप में संरक्षित करने तथा लोगों को तालाबों, नदी-नालों को स्वच्छ रखने और निरंतर साफ-सफाई के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से श्रमदान किया साथ ही शहर के अन्य तालाबों को एक-एक कर न केवल साफ करने, बल्कि सौन्दर्यीकरण के साथ नालों के गंदे पानी का एचटीपी प्लांट लगाकर ट्रीटमेंट करने के भी निर्देश दिये. इस दौरान महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दूबे, निगम कमिश्नर सौरभ कुमार और MIC के सदस्य मौजूद रहे.

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के 14वीं सदी के ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब (विवेकानन्द सरोवर) में जलकुंभी और गाद निकालने का काम पिछले 10 दिन से लगातार जारी है. इस सफाई महाभियान में निगम ने अब तक 700 डम्पर से अधिक जलकुंभी और गाद बाहर निकाली है.

सफाई के लिये 26 मई की समय सीमा निर्धारित
निगम अधिकारियों ने बताया कि महापौर एजाज ढेबर के निर्देश पर ऐतिहासिक स्वामी विवेकानंद सरोवर के भीतर से जलकुंभी और गाद निकालने विगत 11 मई से लगातार 10 दिन में 11 ट्रकों, 7 पोकलेन मशीनों, 50 विषेषज्ञ मछुआरों, निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग, निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग, निगम मुख्यालय महापौर स्वच्छता हेल्पलाइन के 85 सफाई मित्रों एवं अतिरिक्त 30 ठेका सफाई मित्रों को मिलाकर 165 श्रमिकों की सहायता से 11 मई से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं संध्या 4 बजे से 5 बजे तक प्रतिदिन 6 घंटे सफाई करवाई जा चुकी है. साथ ही लगभग 700 से अधिक डम्पर मात्रा में बूढ़ा तालाब के भीतर से जलकुंभी व गाद निकालकर उसका परिवहन करवाया जा चुका है. महापौर ढेबर ने बूढ़ा तालाब से सम्पूर्ण जलकुंभी व गाद निकालने और सफाई के लिए 25 मई 2020 की समय सीमा निर्धारित की है.ये भी पढ़ें: रायपुर: बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर 8 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 20, 2020, 4:17 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here