drinks to boost immunity: Liquid Diet For Summer: टेस्टी लिक्विड डायट से बढ़ाएं इम्युनिटी, गर्मी में रहे हाइड्रेट – drinks to boost immune system keep body hydrate to fight corona

Edited By Garima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

गर्मी के मौसम में वैसे भी खाने से ज्यादा पीने की चीजें पसंद आती हैं। फलों के जूस,सूप, बीयर, छाछ, ठंडा दूध जैसी चीजें पीने से मन और शरीर दोनों को राहत मिलती है। चलिए यहां जानते हैं कि इन सबके अलावा और ऐसी कौन से फल और ड्रिंक्स हैं, जिनके सेवन से हम खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं…

दूध की लस्सी और दही की लस्सी

-दूध और दही दोनों से लस्सी तैयार की जाती है। आप अपने स्वाद और सुविधा के अनुसार इसे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको चिल्ड दूध या चिल्ड दही को ग्राइंडर में डालकर, शुगर, रोज वॉटर और थोड़ा सा गुलाब शर्बत डालकर तैयार करना होता है।

टमाटर का जूस

-यूं तो टमाटर की सब्जी खाने से गर्मी के मौसम में पूरी तरह बचना चाहिए। लेकिन आप सलाद या जूस में टमाटर का भरपूर उपयोग कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को विटमिन-सी और लाइकोपीन की प्राप्ति होगी। जूस और सलाद में नींबू का रस और काला नमक जरूर मिक्स करें।

इस खास गुण के चलते कोरोना से बचाएगी आसाम के बागानों की चाय

NBT

अंगूर का जूस बहुत टेस्टी और हेल्दी होता है।

मिल्क शेक

-मिल्क शेक भी गर्मियो के मौसम की एक मजेदार ड्रिंक है। गर्मी में ऐसा अक्सर होता है, जब खाना खाने की जगह कुछ टेस्टी और ठंडा पीने का मन करता है। इस समय में आप मिल्क शेक पी सकते हैं। इससे आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे और मूड भी हैपी रहेगा।

Summer Immunity Boosting Foods: गर्मी में ऐसा क्या खाएं कि कोरोना पास ना आए?



आड़ू और अनार का जूस


-हम सभी जानते हैं कि अनार का जूस हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने का काम करता है। साथ ही हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। लेकिन आड़ू का जूस हममें से बहुत ही कम लोगों ने पिया होगा। लेकिन इस सीजन शरीर में विटमिन-ए कमी दूर करने के लिए आप आड़ू और आड़ू के जूस का सेवन जरूर करें।

NBT

बादाम मिल्क है कंप्लीट डायट

अंगूर का जूस

-गर्मी के मौसम में ठंडे और रसीले अंगूर बहुत टेस्टी लगते हैं। अगर आप चाहें तो कीवी या एवकाडो के साथ मिलाकर अंगूर का जूस तैयार कर सकते हैं। यह जूस आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन शक्ति ठीक करने और भूख बढ़ाने का काम करेगा।

Option Of Milk: दूध के ना पीनेवालों के लिए कैल्शियम के 5 वेज ऑप्शन

ऑल्मंड मिल्क

-बादाम का दूध तैयार करने के लिए आप रात के समय 12 से 15 बादाम भिगोकर रख दें। इनके साथ ही 2 छुआरे भिगो दें। सुबह के समय इन बादाम के साथ 5 काजू लें और एक मुट्ठी मखाने लेकर दूध में ग्राइंड कर लें। आपका बादाम मिल्क तैयार है। अब इसमें शहद मिलाकर पिएं।

-यदि आप दूध का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो दूध के स्थान पर मिनरल वॉटर को ऐड कर सकते हैं या सोया मिल्क का उपयोग कर सकते हैं। यह एक ऐसी ड्रिंक है जो ना केवल आपकी सेहत को बल्कि दिमाग को भी हेल्दी रखने का काम करेगी।

शाकाहारी लोग ऐसे बचें कोरोना वायरस से, इन फूड्स से मिलेगा Vitamin-D

Bed Tea: ऐसा होता है खाली पेट चाय पीने का असर, पाचन हो जाता है खराब


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here