रायपुर के भ्रमर जैन ने किया टॉप, जानिए उनकी कहानी

भ्रमर के पिता महावीर प्रसाद जैन, भाई प्रखर जैन और भाभी श्वेता जैन भी सीए है जिनसे काफी कुछ सीखने को मिला .

भ्रमर के पिता महावीर प्रसाद जैन, भाई प्रखर जैन और भाभी श्वेता जैन भी सीए है जिनसे काफी कुछ सीखने को मिला .

सीए फाइनल में भ्रमर को 800 में से 611 अंक मिले हैं और 76.38% के साथ देश में टॉप किया है.

  • Last Updated:
    March 22, 2021, 2:10 PM IST

रायपुर. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल परीक्षा के नतीजे जारी कर दिये हैं. जिसमें रायपुर के भ्रमर जैन ने पूरे देश में टॉप किया है. नतीजों में पहली बार ऐसा हुआ है जब छत्तीसगढ़ के किसी स्टूटेंड की ऑल इंडिया रैंकिंग पहले स्थान पर आई है. नतीजों के बाद भ्रमर जैन के घर में सेलिब्रेशन का माहौल है.

भ्रमर अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता ,भैया-भाभी और टीचर्स को को देते हैं. भ्रमर ने बताया कि फैमिली सपोर्ट की वजह से ही उन्होने ये मुकाम हासिल किया है. भ्रमर के पिता महावीर प्रसाद जैन, भाई प्रखर जैन और भाभी श्वेता जैन भी सीए हैं, जिनसे काफी कुछ सीखने को मिला .

इससे पहले आईपीसीसी के नतीजों में भी भ्रमर की ऑल इंडिया रैंकिंग आठवीं पोजीशन पर थी. जिसके बाद सीए फाइनल के एग्जाम में भी भ्रमर को उम्मीद थी कि ऑल इंडिया रैंक में बेहतर रैंकिंग रहेगी. लेकिन पहले स्थान के बारे में नहीं सोचा था. सीए फाइनल में भ्रमर को 800 में से 611 अंक मिले हैं और 76.38% के साथ देश में टॉप किया है.

bhramar jainभ्रमर ने न्यूज़ 18 को बताया कि पिछले साल कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षा स्थगित हो गई थी. वहीं लॉकडाउन में भ्रमर ने पूरे 1 महीने का गैप लिया और फिर फाइनेंस के लिए जी-तोड़ मेहनत की जिसका नतीजा आज सबके सामने हैं. भ्रमर की माता अंजू जैन का कहना है कि स्कूल से लेकर अब तक उन्होंने कभी भी भ्रमर पर पढ़ाई के लिए प्रेशर नहीं डाला. स्टडी के लिए उन्हें पूरी छूट दी गयी.

बेटे की कामयाबी से पिता महावीर जैन भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. महावीर जैन का कहना है कि भ्रमर की उपलब्धि केवल उनके और उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है.

ये भी पढ़ें-
PSB Recruitment 2021: पंजाब एंड सिंध बैंक में विभिन्न पदों पर नौकरियां, जानें डिटेल
CA Result 2021: ICAI ने जारी किया CA फाइनल फाउंडेशन का रिजल्ट, ऐसे करें चेक



सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here