रायपुर के स्लम कॉलोनियों में पहुंची सीआरपीएफ, लोगों को बांटा राशन CRPF reaches slum colonies in Raipur, ration distributed to people | raipur – News in Hindi

रायपुर के स्लम कॉलोनियों में पहुंची CRPF, लोगों को बांटा राशन

रायपुर में राशन बांटते सीआरपीएफ के जवान.

कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में खड़ी हुई इस मुश्किल की घड़ी में जहां हर कोई एक दूसरे के साथ खड़ा नजर आ रहा है. वहीं छ्त्तीसगढ़ में सीआरपीएफ का भी एक मानवीय चेहरा सामने आया है.

रायपुर. कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में खड़ी हुई इस मुश्किल की घड़ी में जहां हर कोई एक दूसरे के साथ खड़ा नजर आ रहा है. वहीं छ्त्तीसगढ़ में सीआरपीएफ का भी एक मानवीय चेहरा सामने आया है. सीआरपीएफ रायपुर में निराश्रितों को भोजन और गरीबो को राशन बांटती नजर आई. रायपुर के सडडु इलाके में सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे आनेवाले श्रमिक मजदूरों के लिए एक सरकारी कालोनी बनाई गई है. इस कॉलोनी में कई निराश्रित लोग भी रहते हैं.

लॉक डाउन के चलते जहां निराश्रितों व श्रमिकों को कोई परेशानी न हो इसलिए सीआरपीएफ ने राशन बांटने का निर्णय लिया. बीते सोमवार को सीआरपीएफ के छ्त्तीसगढ़ ग्रुप सेंटर रायपुर से डीआईजी केवल सिंह और कमांडेंट रमेश पांडेय अपने जवानों के साथ लोगों का भोजन बनवाकर निकल पड़े. वहां सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए निराश्रितों और श्रमिकों में खाना बांटा. कुछ श्रमिकों द्वारा राशन की मांग करने पर उनके घरतक राशन भी पहुंचाया गया.

अब तक 8 पॉजिटिव केस
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित 8 मामले अब तक सामने आए हैं. इनमें सबसे अधिक राजधानी रायपुर में 4 व राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा में एक एक पॉजिटिव मरीज मिले हैं. कोरबा का मरीज कुछ दिन पहले ही लंदन से लौटा था. इसकी टेस्ट रिपोर्ट बीते सोमवार को ही पॉजिटिव आई है. अब तक कुल में से 4 लंदन, 2 सउदी अरब, एक थाईलैंड से लौटे मरीजों में कोरोना संक्रमण मिला है. जबकि रायपुर के एक मरीज की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री अब तक नहीं मिली है. हालांकि उसके बेटों की अंतरराज्यीय ट्रैवल हिस्ट्री बताई जा रही है.(रायपुर से आदित्य राय की खबर)

ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: कोरोना से जागरुकता के लिए पुलिस जवान ने गाया गाना, CM भूपेश ने कहा- WOW

क्या आसान है घर में रहना: कहानी उन महिलाओं की, जो वर्षों से गुजार रहीं ‘लॉकडाउन’ में जिंदगी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: March 31, 2020, 11:01 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here