रायपुर में हर दिन मिल रहे पीलिया के नए मरीज, पीड़ितों का आंकड़ा 200 के पार, number of jaundice patients are increasing in raipur cases crosses 200 health news | raipur – News in Hindi

रायपुर में हर दिन मिल रहे पीलिया के नए मरीज, पीड़ितों का आंकड़ा 200 के पार

ज्यादातर मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

रायपुर में नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) के दूषित पानी की वजह से फैले पीलिया (Jaundice) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

रायपुर. रायपुर में नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) के दूषित पानी की वजह से फैले पीलिया (Jaundice) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. 138 मरीज ऐसे हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं निजी अस्पतालों में इलाज कराने वालों की संख्या देखे तो पीड़ितों का आंकड़ा 200 पार कर गया है. हांलाकि जिला अस्पताल (District Hospital) से 50 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है, लेकिन जहां भी स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं वहां से नए मरीज सामने आ रहे हैं.

पीलिया संक्रमण को लेकर बनाए गए नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश चतुर्वेदी ने बताया कि 200 केस रिपोर्ट हुए हैं. ज्यादातर मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. रायपुर के आमापारा, मंगलबाजार, मठपुरैना, चंगोराभाठा इलाके में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं, इसलिए इन इलाकों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं.  साथ ही पानी के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं.

बदले गए 16 फिल्टर बेड

नगर निगम एमआईसी सदस्य सतनाम पनाग ने बताया कि उनके वार्ड में भी पीलिया फैला हुआ है, लेकिन बीते कुछ दिनों में हालात कुछ कंट्रोल हुए हैं. इसके अलावा पीलिया फैलने से रोकने के लिए नगर निगम कामों को लेकर सतनाम पनाग ने बताया कि फिल्टर प्लांट के सभी 16 फिल्टर बेड बदले गए हैं और अब पानी की टंकियों में भी पोस्ट प्लांट लगाने का टेंडर हो चुका है. दरअसल, फिल्टर प्लांट से दूर की पानी टंकियों में जहां क्लोरीन का पीपीएम कम हो जाता है. वहां ये पोस्ट प्लांट काम करेंगे. इसके अलावा खारून नदी जहां से शहर को पानी की सप्लाई होती है. वहां मिलने वाले कच्चे नालों को भी डायवर्ट कर दिया गया हैं.ये भी पढ़ें: 

Lockdown 2.0: रायपुर, दुर्ग समेत कई शहरों में 72 घंटे का कर्फ्यू, सब्जी मार्केट भी बंद 

 

COVID-19: फिर रायपुर के सब्जी मार्केट में लगी भीड़, तो कैसे होगी सोशल डिस्टेंसिंग?

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 17, 2020, 1:37 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here