रायपुर सेंट्रल जेल के ट्रेनिंग सेंटर में प्रहरी ने किया सुसाइड, मामले की जांच शुरू, a police man commits suicide in Raipur Central Jails training center police begins investigation | raipur – News in Hindi

रायपुर सेंट्रल जेल के ट्रेनिंग सेंटर में प्रहरी ने किया सुसाइड, मामले की जांच शुरू

पुलिस जांच की बात कह रही है. (प्रतीकात्मक फोटो)

रायपुर (Raipur) के सेंट्रल जेल (Central Jail) के ट्रेनिंग सेंटर में एक जेल प्रहरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के सेंट्रल जेल (Central Jail) के ट्रेनिंग सेंटर में एक जेल प्रहरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है. मृतक प्रताप निर्मलकर बिलासपुर के सेंट्रल जेल में पदस्थ था. करीब डेढ़ महीने पहले वहां से एक कैदी को इलाज कराने के लिए रायपुर लेकर आया था. इस दौरान वह रायपुर सेंट्रल जेल के ट्रेनिंग सेंटर में रहता था. जहां गुरुवार सुबह उसकी फंदे पर लटकती हुई लाश मिली. मृतक प्रताप निर्मलकर मूल रूप से कवर्धा जिले का रहने वाला है और बिलासपुर सेंट्रल जेल में उसकी पोस्टिंग थी.

प्रताप निर्मलकर की सगाई हो चुकी थी. वहीं 2 मई को उसकी शादी भी होने वाली थी. हालांकि लॉकडाउन के कारण शादी की डेट आगे बढ़ गई थी. लेकिन प्रताप निर्मलकर जल्द ही विवाह के बंधन में भी बनने वाला था. परिजनों ने इस मामले को लेकर संदेह जताया है और जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए हैं.

परिजनों का आरोप

प्रताप के भाई संतोष निर्मलकर का कहना है कि उन लोगों ने अपने पहुंचने से पहले डेड बॉडी नहीं उतारने के लिए कहा था. लेकिन फिर भी डेड बॉडी उतार कर पंचनामा करके मर्चरी भेज दिया गया. घटना की जानकारी उन लोगों को सुबह 9:00 बजे मिली. इसके बाद कवर्धा से रायपुर आने के लिए ई-पास जारी करवाने और परमिशन में ही 3 घंटे से अधिक समय लग गया. इस दौरान रास्ते में कई जगहों पर गाड़ी को रोककर पूछताछ भी की गई.प्रताप की आत्महत्या को लेकर परिजन जहां संदेश जता रहे हैं वहीं ट्रेनिंग सेंटर में साथ रहे एक आरक्षक का कहना है कि बुधवार रात को प्रताप ने खाना नहीं खाया था और पूछने पर टेंशन में होने की बात कही थी. बहरहाल, इस मामले में गंज थाने के पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. गंज थाना के प्रभारी आशीष शुक्ला का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 

रायपुर में फ्लाइट्स की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, इस तारीख के बाद की मिल सकती है टिकट 

COVID-19: कोरोना संकट में शहीद की पत्नी ने किया ऐसा नेक काम, CM भूपेश बोले- नि:शब्द हूं, सलाम है 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 30, 2020, 7:42 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here