रायपुर NSUI बोली: रविवि के स्टूडेंस को मिले कोरोना बोनस मार्क और जनरल प्रमोशन, Raipur NSUI says ravishankar University students get corona bonus mark and general promotion | raipur – News in Hindi

रायपुर NSUI बोली: रविवि के स्टूडेंस को मिले कोरोना बोनस मार्क और जनरल प्रमोशन

एनएसयूआई ने विश्विद्यालय के कुलपति से मुलाकात की. (File Photo)

एनएसयूआई का कहना है कि ऑनलाइन परीक्षाएं ली जाती हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. वहीं पाठ्यक्रम भी अधूरा है. सामान्य ढंग से यदि परीक्षा ली गई तो ऐसी परिस्थिति में परीक्षाएं लेने पर संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.

रायपुर. कोविड 19 (COVID-19) के चलते दुनिया भर की गतिविधियां रुक गई हैं. इसके चलते परीक्षाएं (Exam)भी स्थगित हुई हैं. जहां परीक्षाएं हुई हैं तो उनका मूल्यांकन भी रुका हुआ है. छतीसगढ़ (Chhattisgarh) के विभिन्न विश्वविद्यालयों  और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उनका क्या होगा. क्या परीक्षाएं होंगी तो कैसे होंगी. वहीं जिनके कुछ पेपर हुए भी हैं तो बचे पेपर कैसे होंगे. चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि रायपुर में एनएसयूआई ने छात्रों के जनरल प्रमोशन की मांग की है.

एनएसयूआई (NSUI) ने सोमवार को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय  (Pt. Ravishankar Shukla University) के कुलपति डॉ. केएल वर्मा से मुलाकात की वहीं उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपे गए ज्ञापन में एनएसयूआई ने कहा है कि आज पूरा देश कोविड 19 के संक्रमण से लड़ रहा है. प्रदेश भर के छात्र लगातार फोन सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से संपर्क कर रहे हैं की उनका क्या होगा. यह परिक्षाओं के लिए अनुकूल समय नहीं है.

एनएसयूआई की मांग

एनएसयूआई का कहना है कि ऑनलाइन परीक्षाएं ली जाती हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. वहीं पाठ्यक्रम भी अधूरा है. सामान्य ढंग से यदि परीक्षा ली गई तो  ऐसी  परिस्थिति में परीक्षाएं लेने पर संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. वहीं बाहरी राज्यों और जिलों के छात्रों को यदि एक साथ महाविद्यालयों और विश्विद्यालय बुलाया गया तो भी संक्रमण का खतरा बना रहेगा. साथ ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में पहुंचने पर भी काफी दिक्कत होंगी. ऐसे में स्नातक के पहले और दूसरे वर्ष के छात्रों को जनरल प्रमोशन दे दिया जाए.वहीं अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रति विषय कोरोना बोनस दिया जाए क्योंकि उनका पाठ्यक्रम अधूरा है. यदि परीक्षाएं होती हैं तो उनके नतीजे प्रभावित होंगे. अंतिम वर्ष के नतीजे भविष्य के लिए निर्णायक होते हैं.  इन तमाम  राहत से शैक्षणिक  कैलेंडर भी प्रभावित नहीं होगा. एनएसयूआई ने पंडित रविशंकर  विश्विद्यालय के कुलपति डॉ. केएल वर्मा से इस संबंध में आदेश निकालने की अपील की. एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला का कहना का है कि इससे प्रदेश भर के लाखों छात्रों को काफी मदद मिलेगी. प्रदेश भर के सभी  विश्विद्यालयों के कुलपति से चर्चा करेंगे. साथ ही इस सम्बन्ध में  ज्ञापन सौंपेंगे.

 

ये भी पढ़ें: 

रायपुर के इस पॉश इलाके में मिली युवक की लाश, ज्यादा शराब पीने से मौत की आशंका 

Lockdown 4.0: रायपुर में दुकानों का दिन और समय तय, जानें क्या खुलेगा और कहां रहेगी पाबंदी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 18, 2020, 4:48 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here