राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रृद्धा सुमन


राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रृद्धा सुमन


पारिजात का पौधा भी रोपा 


भोपाल : रविवार, मार्च 7, 2021, 12:04 IST

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने रविवार को दमोह जिले के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत सिग्रामपुर के पार्क में स्थापित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रपति ने पार्क में पारिजात के पौधे का रोपण भी किया।

इस मौके पर राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय संस्कृति पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद पटेल, केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश की आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


सुनील वर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here