राहत की खबर, करीब 45 दिन बाद 5000 से कम मिले कोरोना के नए केस

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घण्टे में मिले 4888 नए मरीज मिले.
(सांकेतिक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घण्टे में मिले 4888 नए मरीज मिले.
(सांकेतिक तस्वीर)

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ से राहत की खबर है. कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने में सफलता मिल रही है. करीब 45 दिन बाद कोरोना के 5000 से कम नए मरीज मिले हैं. प्रदेश में बीते 24 घण्टे में मिले 4888 नए मरीज मिले.

रायपुर. छत्तीसगढ़ से कोरोना संक्रमण से राहत की खबर है. करीब 45 दिन बाद कोरोना के 5000 से कम नए मरीज मिले हैं. प्रदेश में बीते 24 घण्टे में मिले 4888 नए मरीज मिले. प्रदेशभर में आज 52028 लोगों के सैंपल कोविड जांच के लिए एकत्र किए गए. 24 घण्टे में 144 लोगों की मौत हुई. रायपुर जिले में सर्वाधिक 17 लोगों की मौत हुई. सरगुजा जिले में सर्वाधिक 405 नए मरीज मिले. रायपुर में 220 नए मरीज मिले. 24 घण्टे में 10144 लोगों ने कोरोना को मात दी. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 103593 हो गई है. राज्य में कोरोना संक्रमण से पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 912477 हो गई है. कोरोना से प्रदेश में अब तक 11734 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक 797150 मरीज इस महामारी से रिकवर हुए हैं. जांजगीर में 404, कोरिया में 383, रायगढ़ में 341, कोरबा में 316, बलौदाबाजार में 306 नए मरीज मिले. इसके अलावा, सूरजपुर में 255, बिलासपुर में 240, रायपुर जिले में 220 और जशपुर में 220 नए मरीज मिले.






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here