रियाज नायकू का खेल खत्म, कांग्रेस बोली- सुरक्षाबलों के साहस को सलाम – Hizbul commander riyaz naiko killed congress security forces

  • हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू ढेर
  • सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन में मार गिराया

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू को ढेर कर दिया है. बुरहान वानी के खात्मे के बाद रियाज नायकू ने हिज्बुल की कमान संभाली और कश्मीर के नौजवानों में जहर भर रहा था. उसकी मौत के बाद सुरक्षाबलों ने राहत की सांस ली है. वहीं, कांग्रेस ने रियाज नायकू के खात्मे पर सुरक्षाबलों की तारीफ की है.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम सुरक्षाबलों के साहस और वीरता की सराहना करते हैं और उन्हें सलाम करते हैं. वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी शीश पॉल वैद्य ने कहा कि रियाज नायकू का मारा जाना बड़ी कामयाबी है. वह कई पुलिसकर्मियों की हत्या और किडनैपिंग का जिम्मेदार था.

बुरहान के बाद संभाली कमान

रियाज नायकू मोस्ट वांटेड आतंकी था. 35 साल का नायकू गणित का टीचर रह चुका है. हिज्बुल के पोस्टर बॉय बुरहान वानी के मारे जाने के बाद नायकू तेजी से उभरा. इसके बाद एक और आतंकी सद्दाम पोद्दार के मारे जाने बाद उसे हिज्बुल का कमांडर बनाया गया था. सेना की हिटलिस्ट में वह नंबर एक पर आ गया था. नायकू कश्मीरी आतंकवाद का भारतीय चेहरा था.

कैसे मारा गया नायकू

मंगलवार को सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि रियाज नायकू अपने गांव अवंतीपोरा के बेगपोरा आ रहा है. जैसे ही सुरक्षाबलों को इस बात का इनपुट मिला है, तो गांव को पूरी तरह से घेर लिया गया. जिस घर में रियाज नायकू छिपा हुआ था, उसे 40 किलो आईईडी से उड़ा दिया गया था. अभी सर्च ऑपरेशन जारी है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here