रोजगार मामलों के लिये मंत्रि-परिषद् समिति गठित


रोजगार मामलों के लिये मंत्रि-परिषद् समिति गठित


 


भोपाल : मंगलवार, अगस्त 4, 2020, 18:07 IST

राज्य शासन ने रोजगार मामलों के लिये मंत्रि-परिषद् समिति का गठन किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान इस समिति के अध्यक्ष होंगे।

वन विभाग मंत्री श्री विजय शाह, खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, खनिज साधन, श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा, पर्यटन, संस्कृति, आध्यात्म विभाग मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, उच्च शिक्षा विभाग मंत्री डॉ. मोहन यादव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री श्री राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगाँव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़, जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया समिति के सदस्य होंगे।

मुख्य सचिव इस समिति के सचिव होंगे तथा प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग समिति के समन्वयक होंगे। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग समिति का नोडल विभाग होगा।


नीरज शर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here