लंदन में आतंकी हमला, कई लोगों को चाकू मारने वाले हमलावर को पुलिस ने किया ढेर – Man shot by police after terrorist related london stabbing

लंदन में आतंकी हमले की खबर है. दक्षिण लंदन के स्ट्रीथम में एक शख्स ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, स्ट्रीथम में सुरक्षा अधिकारियों ने एक शख्स को मार गिराया. ताजा जानकारी के मुताबिक उसने लोगों पर चाकू से हमला किया था.

इससे पहले पुलिस ने कहा कि इस घटना पर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने लोगों को स्ट्रीथम इलाके से दूर रहने की सलाह दी. एक चश्मदीद ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि हमलावर ने लोगों को चाकू मारा, जिसके बाद पुलिस ने उसे मार गिराया.

लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा, स्ट्रीथम में एक आदमी को हथियारबंद अधिकारियों ने गोली मार दी. ऐसा माना जा रहा है कि उस शख्स ने कई लोगों को चाकू मार दिया है. हालात का आकलन किया जा रहा है. इस घटना को आतंकी वारदात से जोड़ कर देखा जा रहा है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here