लगातार प्रयास से ही सफलता सुनिश्चित : मंत्री श्री शर्मा


लगातार प्रयास से ही सफलता सुनिश्चित : मंत्री श्री शर्मा


 


भोपाल : सोमवार, नवम्बर 25, 2019, 19:48 IST

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज मिन्टो हॉल में प्रतिज्ञा प्रतियोगी विद्यार्थी महाकुंभ 2019 में कहा कि लगातार प्रयास करने से ही सफलता सुनिश्चित होती है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि आप जब किसी बड़े पद पर पहुँच जाएं, तो सभी वर्गों एवं धर्मों का पूरा सम्मान करते हुए कार्य करें।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी, विधायक श्री विश्वास सारंग, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एवं आयोजक प्रतिज्ञा समाज सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार उपाध्याय, सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here