लड़की का अपहरण कर राजस्थान और मध्य प्रदेश में घुमाता रहा, कई बार किया रेप, फिर की सौदेबाजी

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक नाबालिग का अपहरण और उसके बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग का अपहरण कर आरोपी उसे राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर ले गया. इस दौरान वहां रेप की वारदात को अंजाम दिया. जशपुर के पुलिस चौकी कोतबा क्षेत्र निवासी प्रार्थी पिता ने बीते 15 जून को लिखित शिकायत की थी. प्रार्थी ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी कोतबा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान साइबर सेल की सहायता मुखबिर की सूचना के आधार पर अपहृत नाबालिग लड़की का लोकेशन ग्राम सनोरिया (राजस्थान) में मिला. जशपुर पुलिस की एक टीम तत्काल राजस्थान के लिए निकली. लेकिन वहां पहुंचती उससे पहले ही लड़की का लोकेशन मध्य प्रदेश के भैसवा मंदिर के आसपास का मिला. इसके बाद पुलिस उक्त लोकेशन पर पहुंची. वहां नाबालिग के साथ ही आरोपी भी मिला. पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया.

लड़की ने बताई आपबीती
पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की ने पुलिस दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया था. उसे बेचने के लिए राजस्थान ले गया था. लेकिन वहां सौदा तय नहीं होने पर मध्य प्रदेश के राजगढ़ के भैसवा ले गया. इस दौरान उससे रेप की वारदात को अंजाम देता रहा. इसी बीच उसका सौदा 30 हजार रुपए में कर दिया गया. आरोपी लड़की को बेचता उससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया. आरोपी का कृत्य धारा 366(क), 376(2) (N) एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट पाये जाने पर आरोपी कतलु लोधी उम्र 20 वर्ष निवासी सूरजपुरा थाना मजीराबाद भोपाल को बीते 10 जुलाई को गिरफ्तार किया. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

FIRST PUBLISHED : July 11, 2022, 15:49 IST


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here