लव राशिफल 19 जून 2020: तुला राशि वालों को मिलेगा संतान का सुख, सिंह राशि वालों को होगा तनाव – Love horoscope today 19 june 2020 love rashifal in hindi aaj ka love rashifal happiness love life zodiac sign astro tips lbs

मेष राशि

जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनाने के लिए आपको प्रयासरत रहना पड़ेगा. वहीं आपकी सही बात का विरोध भी हो सकता है. आप अच्छी वाणी द्वारा अपने संबंधों को बेहतर बना सकते हैं.

वृषभ राशि

जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत मधुर रहेंगे और अपनी बात को स्पष्टता से व्यक्त कर पाएंगे. वहीं जीवनसाथी के प्रति आपका समर्पण भी बढ़ेगा, लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी.

मिथुन राशि

जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर रहेंगे और कहीं न कहीं अपने खुद को व्यक्त करने में आसानी महसूस करेंगे. अपने घर में सब के साथ संबंध बेहतर बनाने का प्रयास कर पाएंगे.

कर्क राशि

कई चीजों को आप आसानी से सुलझा सकते हैं लेकिन आप तनाव महसूस करेंगे. आपमें क्रोध का आवेश काफी ज्यादा रहेगा, लेकिन संबंधों में घनिष्ठता बनी रहेगी. जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा.

सिंह राशि

मानसिक तौर पर आप कहीं न कहीं तनावग्रस्त रहेंगे, लेकिन अपनी बातों को बहुत स्पष्ट रूप से कर पाएंगे. घर में अच्छा तालमेल बना रहे इसके लिए आपको प्रयासरत रहना ज़रूरी है.

कन्या राशि

मानसिक तनाव आपको घेर कर रख सकता है और छोटी बातों का विरोध हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. अपने संबंध बनाने के लिए आपको प्रयास अधिक करने पड़ेंगे.

तुला राशि

आपका पूरा ध्यान घर परिवार और संबंधों के प्रति लगाव रहेगा. संतान सुख की प्राप्ति होगी. संतान द्वारा सुख की प्राप्ति होगी और घर में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि

संबंधों में घनिष्ठता बनाने का प्रयास करेंगे. आपकी बातों को सराहा जाएगा और आपको महिलाओं द्वारा सहयोग मिलेगा. किसी कारणवश मानसिक तनाव भी महसूस करेंगे.

धनु राशि

संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करें. आपके जीवन में ख़ुशी बनी रहेगी. पारिवारिक सदस्यों के बीच तालमेल अच्छा बैठेगा, सामंजस्य बना रहेगा.

मकर राशि

आपके जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. आपकी विचारधारा को सराहा जाएगा और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से घनिष्ठ होंगे.

कुम्भ राशि

जीवनसाथी के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा. आपकी जितनी परेशानियां हैं उसे सुलझा पाएंगे. अपने संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास बहुत अच्छे से स्वीकारा जाएगा.

मीन राशि

वाणी पर संयम रखना आपके लिए सबसे ज़्यादा कठिन कार्य रहेगा. आप अपने संबंधों को अपनी वाणी द्वारा ख़राब कर सकते हैं. यदि वाणी पर नियंत्रण रहा तो ये आपके लिए बेहतर होगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here