लापरवाही पर सी.एम.ओ. की 2 वेतनवृद्धि रोकने के आदेश


लापरवाही पर सी.एम.ओ. की 2 वेतनवृद्धि रोकने के आदेश


 


भोपाल : गुरूवार, मई 28, 2020, 15:07 IST

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री पी. नरहरि ने श्री शैलेन्द्र सिन्हा तत्कालीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सी.एम.ओ.) नगरपालिका परिषद अलीराजपुर को कर्तव्यों में लापरवाही बरतने और आर्थिक अनियमितताओं के लिए उत्तरदायी पाये जाने पर 2 वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिये हैं। इसके साथ ही नगर पालिका को हुई आर्थिक हानि की प्रतिपूर्ति के लिए 10 लाख रूपये की वसूली श्री सिन्हा से करने के आदेश भी दिये हैं। श्री सिन्हा के विरूद्ध प्राप्त अनियमितताओं की शिकायत की विभागीय जाँच के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई है।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here