लॉकडाउन के बीच मुंगेली में होगी 400 से ज्यादा शादी, लेकिन निभानी होगी ये खास शर्त, 400 marriages in Mungeli in lockdown 3 know all marriage rules in lockdown | mungeli – News in Hindi

लॉकडाउन के बीच मुंगेली में होगी 400 शादियां, लेकिन निभानी होगी ये खास शर्त

प्रशासन ने लोगों से नियमों का पालन करने की हिदायत दी है. (सांकेतिक फोटो)

लॉकडाउन में मिली कुछ छूट के बाद मुंगेली जिले में लोग अब शादियों (Marriage) की तैयार कर रहे हैं. प्रशासन से अनुमति भी ली जा रही है. वहीं प्रशासन ने लोगों से सारे जरूरी नियमों का पालन करने की अपील की है.

मुंगेली. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुंगेली (Mungeli) जिले में लॉकडाउन (Lockdown 3.0) में मिली कुछ रियायतों से चहल-पहल बढ़ गई है. लोगों की आवाजाही बढ़ने से प्रशासन भी अलर्ट हो गया है. लगातार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करने और मास्क को अनिवार्य रूप से पहनने की हिदायत प्रशासन की ओर से लगातार दी जा रही है. वहीं बाजार में खरीददारी के लिए अधिक भीड़ होने की वजह शादी के लिए बड़ी संख्या में अनुमति लोग मांग रहे हैं. शासन के निर्देशों के अनुसार लॉकडाउन में मुंगेली जिले में ही 4 सौ से अधिक शादियों की अनुमति दी गई है. साथ ही अब कई आवेदन अभी भी दिए जा रहे हैं.

नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत

पथरिया ब्लॉक में 145, लोरमी क्षेत्र में 195 मुंगेली में 100 इसके अलावा दूसरे अंतरजिला के लिए 84 शादियों की अनुमति प्रशासन द्वारा स्वीकृत की गई है. अपर कलेक्टर राजेश नशीने ने बताया कि लॉकडाउन में शादी के लिए मिली अनुमति में शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करना जरूरी होगा. शादी घर के प्रांगण में होंगे और अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं. सामूहिक भोज पर पूरे तरीके से प्रतिंबध रहेगा.

बैण्ड बाजे शोर शराबा भी प्रतिबंध है और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं इन सब नियमों के बावजूद भी लोगों में शादी कार्यक्रम संपन्न करने को लेकर भारी उत्सुकता है. इसके चलते शादी की तैयारी के लिए बाजार में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. वहीं पैसे निकलवाने बैंकों में भी लम्बी कतारें देखी जा सकती है. इन सब जगहों पर लग रहे भीड़भाड़ से कहीं न कहीं संक्रमण का खतरा बढ़ता दिख रहा है. भीड़ भाड़ को व्यवस्थित करने प्रशासन और पुलिस टीम और वालेंटियर भी अलर्ट हैं लगातार लोगों को सोशल डिस्टेसिंग के लिए लगातार समझाइश दे रहे हैं. पर सोमवार से शुक्रवार तक बाजार में भारी भीड़ देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: 

‘अफवाह’ के बीच बघेल सरकार का बड़ा फैसला, जून से APL परिवारों को मिलेगा इतना नमक 

छत्तीसगढ़ में भी महंगी हुई शराब, बघेल सरकार ने लगाया ‘कोरोना टैक्स’, जानें कितना बढ़ा रेट 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुंगेली से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 14, 2020, 7:12 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here