लॉकडाउन के बीच रायपुर के रेजिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पुलिस ने शुरू की जांच, A massive fire broke out in the Resin factory in Raipur amid lockdown police started investigation | raipur – News in Hindi

आगजनी में कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में लॉकडाउन (Lock down) के बीच एक बड़ा हादसा हो गया.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में लॉकडाउन (Lock down) के बीच एक बड़ा हादसा हो गया. शहर के रावाभाटा इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को जेडएमसी नाम के एक रेजिन फैक्ट्री में भीषण आग (Fire) लग गई. इस आगजनी के कारण पूरी फैक्ट्री जलकर तबाह हो गई. मालूम हो कि रेजिन का इस्तेमाल पेंट बनाने के रॉ मैटेरियल के रूप में किया जाता है. आज एक ट्रक में भरकर रेजिन फैक्ट्री में आया हुआ था. इसमें से रेजिन के टपकने के कारण से आगजनी की घटना हुई है, ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है.

प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

आगजनी के इस मामले में फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप भी लग रहा है. बताया जा रहा है कि  रेजिन ज्वलनशील पदार्थ है. इसके कारण से आगजनी होने पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए लेकिन वह फैक्ट्री में नजर नहीं आया. घटना की जानकारी लगने पर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया गया है.

फैक्ट्री संचालक फरत अब्बास का कहना है कि आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चला है. साथ ही कितने का नुकसान हुआ अभी इसका आंकलन भी नहीं किया जा सका है. वहीं खमतराई के थाना प्रभारी आरके साहू का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थे. लॉकडाउन के कारण फैक्ट्री लंबे समय से बंद थी. लेकिन कंपनी को हालही में काम चालू करने की अनुमति मिली थी.पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने बताया कि बुधवार को ट्रक से रेजिन आया हुआ था. कहीं पर लीकेज था जिसके कारण से आगजनी की घटना हुई है. आग लगने पर फैक्ट्री के मजदूरों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड और खमतराई पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 
सूरजपुर से सामने आया COVID-19 का नया मामला, पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 4 

COVID-19: कोरोना योद्धाओं के लिए IPS शशि मोहन ने लिखी कविता, बढ़ाया हौसला

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 29, 2020, 4:53 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here