सीएम के निर्देश के बाद कलेक्टर को हटा दिया गया है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने लॉकडाउन चेकिंग के दौरान युवक को थप्पड़ मारने के साथ उसका मोबाइल तोड़ने वाले सूरजपुर के कलेक्टर रणबीर शर्मा (Collector Ranbir Sharma) को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं.

यही नहीं, इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई कलेक्टर रणबीर शर्मा के इस व्यवहार को लेकर खिंचाई कर रहा है. जबकि इस वीडियो में कलेक्टर अन्य लोगों को भी धमकाते हुए दिख रहे हैं. वहीं, मामला तूल पकड़ने पर सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है. उन्होंने कहा है कि सालभर से मैं और मेरा पूरा अमला मेहनत कर रहे हैं. मैं और मेरे माता-पिता भी कोविड की चपेट में आये थे, इसे भलीभांति समझता हूं. व्यक्ति पर शारीरिक रूप से क्या बीतती है. उन्होंने आवेश में आकर थप्पड़ मारने की बात कही और क्षमा मांगी है. कलेक्टर ने कहा कि किसी के अपमान करने का मेरा मकसद नहीं था. आवेश में आकर मैंने हाथ उठाया जिसके लिए क्षमापार्थी हूं.
Source link

