लॉकडाउन: तेलंगाना से छत्तीसगढ़ पैदल निकली महिला ने हाईवे पर दिया बच्चे को जन्म – Lockdown pregnant woman telangana to chhattisgarh on foot delivers baby on road tstc

  • हाईवे पर दिया बच्चे को जन्म
  • पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन किया गया है. जिसकी वजह से लोगों का आना-जाना बंद है. ज‍िसका खामियाजा सबसे ज्यादा गरीबों और प्रवासी मजदूरों को उठाना पड़ा रहा है. ऐसी ही एक खबर छत्तीसगढ़ से आई है. एक मजदूर महिला अपने परिवार के साथ पैदल चलकर तेलंगाना से छत्तीसगढ़ अपने गांव राजनांदगांव जा रही थी. उसी दौरान महिला को प्रसव पीड़ा हुई और हाईवे के किनारे पर खुले आसमान के नीचे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया.

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की रहने वाली महिला अनीता गर्भवती थी और हाईवे एनएच- 44 से होते हुए तेलंगाना से छत्तीसगढ़ पैदल अपने गांव जा रही थी. तभी रास्ते में उसे प्रसव पीड़ा हुई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया. यह घटना नरसिंगी मंडल के जप्ती शिवनुर गांव में करीब सुबह 4 बजे की है.

हाईवे पर हुआ बच्चे का जन्म

घटना के बारे में जानने के बाद, स्थानीय सब-इंस्पेक्टर ने प्रवासी मजदूरों के समूह की मदद करते हुए मां-बच्चे को एक निजी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. मां और बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है कुछ दिनों बाद उन्हें उनके घर पहुंचा दिया जाएगा.

thumbnail_untitled-25_050520101301.jpgबच्चा

महिला के पति ने कहा कि हैदराबाद से लगभग 70 किलोमीटर दूर चलने के बाद उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और बाद में सड़क के किनारे बच्चे को जन्म दिया. दंपति का पहले से ही एक तीन साल का बेटा है जो लॉकडाउन में उनके साथ पैदल चल रहा था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here