जशपुर में खाई से गिरने पर युवक की मौत हो गई. (प्रतीकात्मक फोटो)
छत्तीसगढ़ के जशपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. लॉकडाउन के दौरान रायगढ़ में फंसे अपने मजदूर भतीजों को जो रायगढ़ से पैदल वापस आ रहे थे.
जशपुर जिले के बगीचा थाने के रौनी घाट में युवक की बाइक बीते सोमवार को खाई में गिर गई. आशंका जताई जा रही है कि बाइक चलाते वक्त झपकी आ जाने से गड्ढे में गिर जाने से मौत हो गयी. बलरामपुर जिले के कुसमी का रहने वाले मृतक महिंदर राम के तीन भतीजे लॉकडाउन के दौरान रायगढ़ में फंसे हुए थे. रायगढ़ से तीनों पैदल चलकर वापिस बलरामपुर आ रहे थे. इन तीनों को लेने के लिए मृतक महिंदर राम अपने एक और साथी के साथ दो बाइक में सवार होकर बलरामपुर के कुसमी से रायगढ़ की ओर जा रहे थे.
इलाज के दौरान मौत
बताया जा रहा है कि खाई में गिरने के बाद एम्बुलेंस से महिंदर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के साथी अर्जुन ने बताया कि वह रात में ठीक से सोया नहीं था और तड़के की अपने भतीजों को लेने के लिए वे निकल गए थे।बगीचा थाना प्रभारी एस आर भगत ने बताया कि खाई में गिरने के बाद अंदरूनी चोट लगने की वजह से युवक की मौत हुई है. फिलहाल शव का पीएम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: ICMR से प्रतिबंधित चीनी किट से MLA और अफसरों का हुआ कोरोना टेस्ट, जांच की मांग
छत्तीसगढ़: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 1549 FIR, 2294 वाहन जब्त
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए जशपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 28, 2020, 9:19 AM IST