पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी. (सांकेतिक फोटो)
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर जगह सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की कवायद प्रशासन द्वारा की जा रही है.
लॉकडाउन में शराब की दुकानें बंद होने का लाभ उठाने व ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए ओडिशा से शराब लाकर सुकमा जिले के पुसपाल क्षेत्र में खपाने का मामला पकड़ा गया है. इसकी सूचना मुखबिर से मिलने पर थाना प्रभारी प्रावीन मिंज ने दल बल के साथ जाकर दबिश दी. जहां पर आरोपी गनपत सिंह कश्यप निवासी तालनार के निवास से 103 नग शराब की बोतल बरामद किया, जिसके बाद आरोपी पर आबकारी एक्ट धारा (24) तहत कार्रवाई की गई.
निगरानी रख रही विशेष टीम
थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा व एसडीओपी तोंगपाल डॉ. अनुराग के आदेशानुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. लॉगडाउन के दौरान इस प्रकार किसी भी गैरकानूनी व कालाबजारी कार्यों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई भी की जा रही है.ये भी पढ़ें:
कोविड-19: लॉकडाउन में हजामत बनवाने तरस रहे लोग, सैलून संचालकों की भी बढ़ी मुसीबतें
COVID-19: लॉकडाउन में आदिवासियों का राशन लूट रहे नक्सली, हर परिवार से 500 रुपये भी मांग रहे!
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 14, 2020, 4:26 PM IST


