लॉकडाउन के कारण लंबे वक्त से टीवी शोज की शूटिंग बंद पड़ी है. टीवी पर पुराने शोज दिखाए जा रहे हैं. एक तरफ जहां इंडस्ट्री सब नॉर्मल होने का इंतजार कर रही है वहीं शो गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा के मेकर्स ने सीरियल को चालू करने के बारे में सोचा है. दरअसल, खबरें हैं कि शो की कास्ट अपने-अपने घर से शूट करने वाली है.
घर पर होगी शो की शूटिंग
शो में मेल लीड का किरदार निभा रहे निशांत मलखानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में इस खबर को कंफर्म किया है. उन्होंने कहा- हां, ये एक ट्रायल है और हम उम्मीद करते हैं कि ये अच्छे से हो. हम लोग हमारे घर से अपने फोन में शूट करेंगे. बाद में सभी वीडियो को एक साथ जोड़ा जाएगा और इससे लगेगा कि हमने साथ में शूट किया है. पहला सीन होगा कि पूरी फैमिली वीडियो चैट पर बात कर रही होगी.
क्या विक्की कौशल ने तोड़ा लॉकडाउन? एक्टर ने ट्वीट कर बताया सच
जब आमिर खान ने कहा था- मैंने जिस एक्ट्रेस के हाथ पर थूका, वो नंबर 1 बन गईं
निशांत ने आगे कहा- ये बहुत ही मुश्किल होने वाला है. क्योंकि एक्टिंग पूरी तरह से एक्शन और रिएक्शन होती है, लेकिन यहां हम सबकुछ अकेले शूट कर रहे हैं. अपने को-स्टार को इमेजिन करते हुए रिस्पॉन्स दे रहे हैं. अगर ट्रायल एपिसोड ने काम किया और चैनल ने अप्रूव किया तो हम हर सप्ताह में 5 एपिसोड शूट करने का प्लान कर रहे हैं और नया कंटेंट टेलीकास्ट करेंगे. हमारे पास जो भी कपड़े और एक्सेसरीज होगी उसी में ये सब करना होगा.
वहीं निशांत के को-स्टार अनुज कोहली का कहना है कि ये बहुत ही अलग और एक्साइटिंग मौका है. ये टेक्नोलॉजी को समझदारी से इस्तेमाल करने के बारे में है. हमें हमारे डायलॉग मिल चुके हैं और सीन के बारे में अच्छे से समझा दिया गया है. डायरेक्टर्स हमारे शॉट अप्रूव करेंगे. बाद में सब एक साथ मिलाकर एडिट किया जाएगा.