निर्धारित समय के लिए दुकानें खोली गई हैं.
रायपुर नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) के उपायुक्त पुलिस भट्टाचार्य ने न्यूज 18 को बताया कि ये रियायत त्योहार के मद्देनजर दी जा रही है.
इलाके के सेवई विक्रेता मो.फैय्याज ने बताया कि टोटल लॉकडाउन की वजह से अधिकतर लोगों ने शुक्रवार को ही खरीद कर ली थी, लेकिन कई ऐसे भी लोग है जो त्योहार में जरूरत के सामान अभी नहीं खरीद पाए हैं. ऐसे में उनके लिए और व्यापारियों के लिए भी राहत भरा आदेश है. यहां खरीदी के लिए पहुंचे मोहम्मद अजहरुद्दीन जोया ने बताया कि दूसरे जिले से आने की वजह से वे पिछले 15 दिनों से होम क्वारंटाइन पर थे. इस वजह से मिठाई और सेवई की खरीदी नहीं कर पाए और जब ये जानकारी मिली की जिला प्रशासन की अनुमति के बाद दुकानें खोली गयी है. तब खरीदी के लिए मार्केट पहुंचे हैं.
ज्यादा लोगों को इस आदेश की जानकारी नहीं होने की वजह से शुरुआत में कुछ ही दुकानें खोली गई.
त्योहार के मद्देनजर लिया फैसलागौरतलब है कि मई माह में सप्ताह के आखिरी 2 दिनों में जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक टोटल लॉकडाउन रखा जाता है. इस दौरान अति आवश्यक वस्तु और सेवाओं के अलावा सभी दुकानें बंद रहती हैं लेकिन ईद का त्योहार है इसलिए यह छूट दी गई है. रायपुर नगर निगम के उपायुक्त पुलिस भट्टाचार्य ने न्यूज 18 को बताया कि ये रियायत त्योहार के मद्देनजर दी जा रही है. पूर्व निर्धारित समय में ही दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है ताकी लोग घर पर त्योहार मना सकें.
ये भी पढ़ें:
अकेली महिला से किया रेप, वीडियो बनाकर देते था वायरल करने की धमकी, फिर…
फेसबुक लाइव में CM भूपेश बघेल पर किया गलत कमेंट, पुलिस ने दर्ज किया FIR
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 24, 2020, 2:10 PM IST


