लॉकडाउन में भी बरकरार रहेगी ईद की मिठास, मिली बड़ी रियायत, रायपुर में खुली ये दुकानें, Eid ul Fitr 2020 Moon Sighting LIVE sweet sevai shops opened for people in total lockdown | raipur – News in Hindi

लॉकडाउन में भी बरकरार रहेगी ईद की मिठास, मिली बड़ी रियायत, रायपुर में खुली ये दुकानें

निर्धारित समय के लिए दुकानें खोली गई हैं.

रायपुर नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) के उपायुक्त पुलिस भट्टाचार्य ने न्यूज 18 को बताया कि ये रियायत त्योहार के मद्देनजर दी जा रही है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में ईद के चलते टोटल लॉकडाउन में रियायत दी गई है. इस वजह से आज यानी रविवार को भी किराना, सेवई, मिठाई और फल दुकानों को खोलने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दी गई. आपको बता दें कि टोटल लॉकडाउन के चलते रविवार को दुकानें खोलने पर प्रतिबंध था. लेकिन ईद (Eid 2020) के कारण आज ये प्रतिबंध हटाया गया है,जिसके बाद ये तमाम दुकानें खुल गई. रायपुर के बैजनाथपारा इलाके में लोगों को आदेश की जानकारी मिलते ही दुकानें खोल दी गई. हालांकि ज्यादा लोगों को इस आदेश की जानकारी नहीं होने की वजह से शुरुआत में कुछ ही दुकानें खोली गई.

इलाके के सेवई विक्रेता मो.फैय्याज ने बताया कि टोटल लॉकडाउन की वजह से अधिकतर लोगों ने शुक्रवार को ही खरीद कर ली थी, लेकिन कई ऐसे भी लोग है जो त्योहार में जरूरत के सामान अभी नहीं खरीद पाए हैं. ऐसे में उनके लिए और व्यापारियों के लिए भी राहत भरा आदेश है. यहां खरीदी के लिए पहुंचे मोहम्मद अजहरुद्दीन जोया ने बताया कि दूसरे जिले से आने की वजह से वे पिछले 15 दिनों से होम क्वारंटाइन पर थे. इस वजह से मिठाई और सेवई की खरीदी नहीं कर पाए और जब ये जानकारी मिली की जिला प्रशासन की अनुमति के बाद दुकानें खोली गयी है. तब खरीदी के लिए मार्केट पहुंचे हैं.

ज्यादा लोगों को इस आदेश की जानकारी नहीं होने की वजह से शुरुआत में कुछ ही दुकानें खोली गई.

त्योहार के मद्देनजर लिया फैसलागौरतलब है कि मई माह में सप्ताह के आखिरी 2 दिनों में जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक टोटल लॉकडाउन रखा जाता है. इस दौरान अति आवश्यक वस्तु और सेवाओं के अलावा सभी दुकानें बंद रहती हैं लेकिन ईद का त्योहार है इसलिए यह छूट दी गई है. रायपुर नगर निगम के उपायुक्त पुलिस भट्टाचार्य ने न्यूज 18 को बताया कि ये रियायत त्योहार के मद्देनजर दी जा रही है. पूर्व निर्धारित समय में ही दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है ताकी लोग घर पर त्योहार मना सकें.

ये भी पढ़ें: 

अकेली महिला से किया रेप, वीडियो बनाकर देते था वायरल करने की धमकी, फिर…  

फेसबुक लाइव में CM भूपेश बघेल पर किया गलत कमेंट, पुलिस ने दर्ज किया FIR  

 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 24, 2020, 2:10 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here