लॉकडाउन में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को किसकी आई याद, वीडियो शेयर कर बताया – Bhojpuri actress akshara singh sing song in lockdown for fans video goes viral lbs

कोरोना के कारण दुनिया भर के 180 से ज्यादा देश के लोग घरों में कैद हैं. हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और टॉलीवुड तक सिल्वर स्क्रीन के स्टार्स भी पूर्ण रूप से लॉकडाउन हैं. ऐसे में ये स्टार्स सोशल मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों तक पहुंचने की कोशिश में लगे हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

अक्षरा सिंह ने यह वीडियो अपने फैंस के लिए बनाया है. इस वीडियो में वो गाती नजर आ रही हैं… ‘तूम्हें कैसे हम भूल जाते, मरके भी तुम हमें याद आते’. इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है.

वीडियो शेयर करते हुए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लिखा है… ‘अपने फैंस के लिए’.

View this post on Instagram

Just for my fans♥️

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

हाल ही में अक्षरा का एक टिक-टॉक सॉन्ग भी वायरल हुआ था. जिसके बोल थे… ‘इधर आने का नहीं’. इस गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस भोजपुरी रैप के वीडियो को 72 लाख से ज्यादा हिट्स मिल चुके हैं. अक्षरा सिंह के इस गाने को आशीष वर्मा ने लिखा और संगीत दिया है.

देखें अक्षरा के इस भोजपुरी रैप का वीडियो…

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here