लॉकडाउन में सुपुर्द-ए-खाक होंगे इरफान खान, जनाजे में शामिल होंगे 20 लोग – Irrfan khan dead body cremation funeral place time venue date full information tmov

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने लंबी बीमारी के बाद बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इरफान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे. पूरे बॉलीवुड में इस खबर के बाद शोक की लहर है और ढेरों लोग सोशल मीडिया पर इरफान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इरफान का निधन चूंकि लॉकडाउन में हुआ है इसलिए नियमों का बहुत कड़ाई से पालन किया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में होगा.

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक करोड़ों दिलों पर राज करने वाले इस सितारे की अंतिम यात्रा में सिर्फ 20 लोगों को जाने की इजाजत मिली है. चूंकि इरफान का फैन बेस बहुत बड़ा है इसलिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है. बॉलीवुड स्टार्स की अंतिम यात्रा में आम तौर पर ढेरों बॉलीवुड सितारे शरीक होते हैं लेकिन इरफान की विदाई में ऐसा देखने को नहीं मिलेगा. रिपोर्ट के मुताबिक इरफान की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड सेलेब्स को शामिल होने की इजाजत नहीं मिली है.

View this post on Instagram

व ज़मीं वालों ने तेरे प्यार की जब इंतिहा कर दी, उठा कर ले गए तुझको, यहाँ से आसमाँ वाले। RIP #irrfankhan #rip

A post shared by •ASHISH KUMAR• (@ashish__gaund_047) on

बता दें कि इरफान पिछले काफी वक्त से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से लड़ रहे थे और उन्हें आंतों का संक्रमण भी हो गया था. अंग्रेजी मीडियम आखिरी फिल्म है जिसमें उन्होंने काम किया. तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर इरफान के निधन का शोक व्यक्त किया है. शूजीत सरकार ने ट्वीट कर लिखा- मेरा प्यारा दोस्त इरफान. तुम लड़े और लड़े और लड़े. मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा. हम दोबारा मिलेंगे. सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाएं. तुमने भी लड़ाई लड़ी. सुतापा इस लड़ाई में जो तुम दे सकती थीं तुमने सब दिया. ओम शांति. इरफान खान को सलाम.

कैसे इरफान करते थे अपने किरदार की तैयारी, उनके बॉयोग्राफर असीम ने बताया

जब कैंसर से लड़ते हुए छलका था इरफान का दर्द, कहा-खुदा से बड़ा लगता है दर्द

पीएम मोदी ने जताया शोक

बॉलीवुड सितारों के सिवा राजनेताओं ने भी इरफान के निधन पर शोक प्रकट किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इरफान खान के निधन पर ट्वीट कर दुख व्यक्त किया. पीएम मोदी ने लिखा कि इरफान खान के निधन से सिनेमा और थियेटर जगत को बड़ी क्षति हुई है. अलग-अलग माध्यमों में उनके शानदार काम के लिए उन्हें याद किया जाएगा. उनके परिवार, दोस्त और चाहने वालों को वह सांत्वना देते हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here