लोक सेवा आयोग ने जारी किए नतीजे, असिस्टेंट प्रोफेसर के 1384 पदों के लिए 2896 उम्मीदवार देंगे इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं.

छत्तीसगढ़ के कॉलेजाें में जल्दी ही 1384 असिस्टेंट प्रोफेसर्स की नियुक्ति की जाएगी. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इसमें 2896 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (Written Test) में पास हुए हैं…

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 20, 2021, 11:52 AM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. 2896 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (Written Test) में पास हुए हैं. ये सभी उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार (Interview) के लिए हुआ है. 27 में 24 विभिन्न विषयों के लिए 1372 पदों पर भर्ती की जाएगी. इंटरव्यू के लिए आयोग अलग से तारीखें अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा.

जानकारी के मुताबक, आयोग ने मंगलवार को देर शाम सहायक प्राध्यापक (Assistant professor) भर्ती लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों का रोल नंबर जारी कर दिया है. सभी 24 विषयों के लिए अलग-अलग पद एवं साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या दी गई है. कुछ विषयों का मामला हाईकोर्ट में होने की वजह से उनके नतीजे जारी नहीं किए गए हैं. कोर्ट के आदेश के बाद इन पदों पर फैसला होगा. बता दें कि कुल 1384 पदों के लिए लिखित परीक्षा 5 एवं 8 नवंबर को कराई गई थी.

दो साल से इस भर्ती परीक्षा का मामला फंसा हुआ था. अब जाकर इसकी प्रक्रिया पूरी होने उम्मीद है. इससे पहले सोमवार को ही आयोग ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा की सुधार के बाद मॉडल आंसर शीट जारी की थी. इसमें कई प्रश्नों को विलोपित करने के साथ ही सुधारा भी गया है. हालांकि राजनीतिक शास्त्र समेत कई विषयों के उम्मीदवार मॉडल आंसर में सुधार पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

शासकीय कॉलेजों में खाली पद भरेंगेराजधानी रायपुर समेत राज्यभर के शासकीय महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं. इस कारण यहां पठन-पाठन लगातार प्रभावित हो रहा था. लेकिन असिस्टेंट प्रोफेसर के नए पदों पर भर्ती होने पर अधिकतर विषयों के रिक्त पदों को आसानी से भरा जा सकेगा. दूर-दराज के शासकीय कॉलेजों में भी अब प्राध्यापकों की कमी नहीं रहेगी. ये नए साल में सबसे अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया हो रही है।

इससे पहले भी सहायक प्राध्यापकों के करीब 900 पदों पर भर्ती हुई थी. लेकिन कई विषयों के पद खाली रह गए थे। लेकिन इस बार उम्मीद है कि सभी विषयों के लिए शिक्षकों के खाली पद भर जाएंगे और कॉलेजों में पढ़ाई ठीक ढंग से हो पाएगी.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here