वन मंत्री कुँवर विजय शाह करेंगे वन्य-प्राणी सप्ताह का समापन
भोपाल : मंगलवार, अक्टूबर 6, 2020, 17:54 IST

वन मंत्री कुँवर विजय शाह के मुख्य आतिथ्य में राज्य-स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह-2020 का समापन 7 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में होगा।
वन मंत्री श्री शाह वन्य-प्राणी सप्ताह के अंतर्गत सम्पन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देंगे। इसके साथ ही वन्य-प्राणी संरक्षण में वर्ष 2019 एवं 2020 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को वन्य-प्राणी संरक्षण पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र वितरित करेंगे।
ऋषभ जैन
Source link

