वन मंत्री डॉ. कुंवर शाह


7 लाख 68 हजार ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार : वन मंत्री डॉ. कुंवर शाह


 


भोपाल : बुधवार, मार्च 24, 2021, 13:48 IST

वन विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में 7 लाख 68 हजार ग्रामीणों को रोजगार दिलाने का एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। साथ ही संयुक्त वन प्रबंधन का नवीन संकल्प भी तैयार किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों की सहभागिता को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बताया कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश में 3 वर्ष की अवधि में 5 हजार ग्राम वन समितियों की सूक्ष्म प्रबंध योजनाएँ तैयार की जाएंगी। प्रथम चरण में 317 समितियों की सूक्ष्म प्रबंध योजनाएँ बनाई जा चुकी हैं।


ऋषभ जैन

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here