वन मंत्री श्री सिंघार द्वारा शिवपुरी घटना की जाँच के आदेश


वन मंत्री श्री सिंघार द्वारा शिवपुरी घटना की जाँच के आदेश


 


भोपाल : सोमवार, फरवरी 17, 2020, 20:22 IST

वन मंत्री श्री उमंग सिंघार ने शिवपुरी जिले में स्थानीय लोगों और वन कर्मियों के बीच कल हुई गोली चालन की घटना को गंभीरता से लिया है। श्री सिंघार ने मृतक के प्रति दु:ख व्यक्त करते हुए वन बल प्रमुख श्री यू. प्रकाशम को स्वयं घटना स्थल पर जाकर 3 दिन में जाँच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में करैरा वन विभाग में पदस्थ फॉरेस्ट रैंजर, डिप्टी रैंजर सहित 15 वन कर्मियों पर मामला दर्ज किया है।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here